सुपौल: नाला जाम, अतिक्रमण और मछली मार्केट की बदबू से वार्ड 26 बेहाल, नगर प्रशासन की उदासीनता उजागर
Supaul, Supaul | Jan 6, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 की हालत बद से बदतर होती जा रही है। वर्षों से जाम नालियां, सड़कों पर फैला अतिक्रमण और मछली मार्केट से उठती असहनीय बदबू ने स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसी को लेकर वार्ड 26 के निवासी शामसाद आलम सहित अन्य वार्डवासियों ने स्वच्छता पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है