बांका जिले के निझरी जोगिया आदि गांव में अर्धसैनिक बल के जवानों ने बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च किया। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे अर्धसैनिक बल के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों में हड़कंम्प मच गया। जहां अर्धसैनिक बल के जवानों ने मतदाता से भय मुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की है।