विष्णुगढ़: टाटीझरिया थाना परिसर में लगे थाना दिवस में निपटे तीन मामले, आपसी सहमति से हुआ निष्पादन
टाटीझरिया थाना परिसर में लगे थाना दिवस में निपटे तीन मामले, आपसी सहमति से हुआ निष्पादन। टाटीझरिया थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी अमित कुमार झा एवं थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान अंचल क्षेत्र के बेरहो गांव से दो मामले और खंभवा गांव से आए एक मामले का निष्पादन किया गया।