राहे: पूर्वजों की स्मृति में बच्चों को परोसा गया ‘तिथि भोजन’, फलों के साथ विशेष भोज का आनंद ने
Rahe, Ranchi | Jun 23, 2026 पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, ग्राम विकास सिल्ली में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। स्थानीय व्यवसायी एवं समाजसेवी प्रवीण अग्रवाल तथा उनके परिवार ने अपने पूर्वजों की स्मृति में विद्यालय के बच्चों के लिए अपने खर्च पर तिथि भोजन का आयोजन कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।