मखदुमपुर: मखदुमपुर थाना के पास करंट से लिट्टी दुकानदार की मौत पर पड़ोसियों का हैरान करने बाला बयान, बिजली विभाग की घोर लापरवाही
मखदुमपुर बाजार में 18 वर्षीय चंदन कुमार की बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने पूर्व शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जबकि आगे की प्रक्रिया गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भी जारी रही।