भीलवाड़ा शहर के आर के कॉलोनी ए सेक्टर में पिछले 10-12 दिनों से बदबूदार और दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नलों से आ रहा पानी न केवल बदबूदार है, बल्कि पीने योग्य भी नहीं है। दूषित पानी के कारण कई लोग उल्टी-दस्त और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। मजबूरी में परिवारों को पीने के लिए पानी के कैन मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
#bhilwara #rajasthan #post #news