महाराजगंज: ओथी गांव में हरा पेड़ काटने पर हुआ बवाल, महिला ने दबंगों पर जबरन पेड़ काटने का लगाया आरोप
12 अप्रैल रविवार शाम 4:00 बजे ओथी गांव में उसे समय हड़कंप मच गया, जब गांव के दबंग व्यक्ति रास्ता बनवाने की चक्कर में जबरन हरा पेड़ कटवाने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी होने पर मौके पर पेड़ों के स्वामी पहुंचे जिन्हें देखकर लोग फरार हो गए जिसकी शिकायत 112 पुलिस को की गई। और तहरीर के माध्यम से उक्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।