गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में विदाई समारोह का भावुक माहौल में हुआ आयोजन
गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को 2 बजे एक विदाई समारोह का आयोजन बेहद भावुक माहौल में हुआ।यहां 40 साल 6 माह तक सेवा देने वाले प्रधान सहायक राम कुमार सिन्हा और 10 साल तक सेवा देने वाले सफाईकर्मी राजू हाड़ी की सेवानिवृत्त होने इन्हें भावभीनी विदाई दी गई।विदाई के दौरान प्रधान सहायक राम कुमार सिन्हा भावुक हो गए।