सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और पिकअप वाहन किया ज़ब्त
सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन जब्त किया है। थाना सज्जनगढ़ द्वारा इस वर्ष अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार थानाधिकारी सज्जनगढ़ को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गोवंश भरकर बांसवाड़ा से सज्जनगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है।