बिहिया: बिहिया के निरनपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ
Behea, Bhojpur | May 8, 2026 बिहिया प्रखंड क्षेत्र के निरनपुर गांव में आज शुक्रवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। जीयर स्वामी महाराज जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।