शिवरीनारायण पुलिस ने सार्वजनिक जगह से शराब सेवन करने वाले व्यक्ति विकास पटेल को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी विकास पटेल के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। पुलिस को आते देखकर भागने लगा था।