फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लाठीचार्ज का विरोध किया
पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। मौके पर BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं लाठी चार्ज का कतई पक्षधर नहीं हूं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों की बातों को गंभीरता से सुनी जानी चाहिए।