करनाल: मानव सेवा संघ में कश्यप समाज की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें राजनीति में समाज की भागीदारी की मांग की गई
Karnal, Karnal | Feb 26, 2024 मानव सेवा संघ में कश्यप समाज की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राजनीति में कश्यप समाज को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी देने के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में कश्यप समाज को आगे बढ़ाने के बारे में जोर दिया इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।