नवाबगंज: बाराबंकी में सिया-सुन्नी मुस्लिमों ने कैंडल मार्च निकाला, इजरायल-अमेरिका की निंदा में लगाए 'या हुसैन' के नारे
बाराबंकी में सिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इजरायल और अमेरिका की निंदा करते हुए एक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां जलाईं और 'या हुसैन या हुसैन' के नारे लगाए।यह कैंडल मार्च प्रदेश के अल्पसंख्यक भाजपा नेता राजा कासिम के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।