वाराणसी स्थित जन्मस्थली पर मनाई गई महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती, वीरांगना एक्सप्रेस चलाने की उठी मांग
Sadar, Varanasi | Nov 19, 2024 वाराणसी। देश की प्रथम महिला वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 189वी जयंती मंगलवार को शाम 5 बजे उनकी जन्मस्थली वाराणसी के भदैनी पर धूमधाम से मनाई गई। जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मीबाई जन्म स्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में समारोह आयोजित किया गया।