कैण्ट पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला को पैसे चोरी करने के मामले में किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 19, 2024 थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घर में झाड़ू पोछा का काम करने वाली महिला को पॉकेट से पैसा चोरी करने के मामले से संबंधित वांछित अभियुक्ता को मंगलवार डेढ़ बजे महिला हेल्प डेस्क थाना कैण्ट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से चोरी का 2500/- रु. नकद बरामद हुआ।