भेलूपुर पुलिस ने जालसाजी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 19, 2024 प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने एवं जालसाजी के मामले से संबंधित अभियुक्त बाबू लाल पुत्र स्व० विश्वनाथ प्रसाद निवासी कश्मीरीगंज खोजवा थाना भेलूपुर उम्र करीब 64 वर्ष को उसके निवास स्थान कश्मीरीगंज खोजवा से मंगलवार को हिरासत पुलिस में लिया गया।