इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | May 19, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी 18 मई की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए जंगल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।