सोहागपुर: जिलेभर में पुलिस ने 10 स्थानों पर दबिश देकर 57 लीटर अवैध शराब की ज़ब्त की: पुलिस
शहडोल जिले की पुलिस ने शनिवार को लगभग 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 10 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 57 लीटर अवैध शराब जप्त की है, पुलिस ने बताया है कि कार्यवाही में 10 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर अपराध भी दर्ज किया गया है, यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की है।