सरधना: प्रत्येक वर्ष आयोजित धार्मिक पदयात्रा मेरठ से चलकर सरधना चर्च पहुंची, धर्म प्रांत अध्यक्ष भास्कर जैसूराज शामिल
ऐतिहासिक चर्च में प्रत्येक वर्ष मेरठ से चलकर सरधना स्थित ऐतिहासिक चर्च में आने वाली । वार्षिक पदयात्रा शुक्रवार को सुबह 4:00 श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सरधना चर्च पहुंची हजारों श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां और धार्मिक ध्वज लेकर प्रभु यीशु और माता मरियम की स्तुति में भक्ति गीत गाए। चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया