दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह शहर की सड़कों पर उतरे और सघन चैकिंग अभियान चलाया। डीएम एसएसपी ने अधिकारियों के साथ रोडवेज, रेलवे स्टेशन सहित शहर के कई स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। रोडवेज बसों में भी चेकिंग की गई। फिलहाल डीएम और एसएसपी ने कहा प्रशासन अलर्ट है।