अजीतमल: यमुना नदी में अवैध मत्स्य आखेट का मामला उजागर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दो समितियों पर कराया मुकदमा दर्ज
जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर