गुनौर: अमानगंज तहसील कार्यालय पहुंचे गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, शिकायत एवं सुझाव पेटी खोली
Gunnor, Panna | May 29, 2026 गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश वर्मा आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अमानगंज तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने “विधायक शिकायत एवं सुझाव पेटी” को खोलकर उसमें प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए।