हरदा: हंडिया चक्काजाम मामले में विधायक दोगने समेत 35 पर केस, एसपी-एसडीएम को कहा 'चोर'
Harda, Harda | May 20, 2026 हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में 10 मई को हुए चक्काजाम मामले में विधायक डॉ. आर. के. दोगने सहित 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला ग्राम रेलवा के 80 वर्षीय अजबसिंह ठाकुर की मौत के बाद हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।