धमदाहा :- भवानीपुर प्रखंड के बड़हरी पंचायत अंतर्गत हरदीकोल गांव में हाल ही में हुई भीषण अगलगी की घटना से प्रभावित 12 परिवारों को मंगलवार को राहत राशि प्रदान की गई। अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने प्रखंड कार्यालय परिसर मे सभी अग्निकांड पीड़ितों के बीच कुल 1 लाख 44 हजार रुपये के चेक वितरित किए।