राजगढ़: राजगढ़ खोयरी महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को किया गया भगवान बैजनाथ का अभिषेक
सावन के पहले सोमवार को राजगढ़ के बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पर सुबह 7 बजे से ही भगवान बैजनाथ का अभिषेक किया गया। इस दौरान सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा बैजनाथ के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान बाबा बैजनाथ का विशेष श्रृंगार भी किया गया।