सिकंदराराऊ: न.जलाल में 52वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में 52वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ नगला जलाल के विशाल मैदान से हुआ। विभिन्न गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा के मुख्य आयोजक सूर्य प्रताप सिंह 'सूरज' के नेतृत्व में समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की।