खिलचीपुर: छापीहेड़ा अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर लोगों ने जड़ा ताला, घायल तड़पते रहे
छापीहेड़ा नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई। सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। उपचार नहीं मिलने से नाराज लोगों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।