भरगामा: मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण भरगामा के अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. शनिवार को 12 बजे के करीब खांसी, जुकाम, एलर्जी व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होता दिखा. भरगामा प्रखंड हीं नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीमारियां पैर पसार रही हैं.