भरगामा: पैकपार पंचायत के खिलाड़ियों और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को मिला तोहफा
खेलो इंडिया खेलो बिहार योजना के तहत भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पैकपार पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब स्थानीय मुखिया धनंजय ऊर्फ भन्टु सिंह ने खेल मैदान का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पंचायत में एक खेल मैदान हो.