भरगामा: भरगामा में क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मतीकरण कार्य की शुरुआत, राहगीरों में खुशी
अररिया सुपौल एनएच सड़क में भरगामा पेट्रोल पंप से पहले मुसाफिर खाना से लेकर पठान टोला तक पक्की सड़क का निर्माण विगत कुछ महींने पहले सड़क निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया था. पिचिंग होते ही महज कुछ महीनों के अंदर जगह-जगह पिचिंग टूटने लगी थी. जिसके बाद क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को रविवार से मरम्मतीकरण का काम शुरू कर दिया गया है.