रामानुजगंज: स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मृत्यु के मामले में लिया त्वरित संज्ञान, गठित की जांच टीम
रामानुजगंज मंगलवार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत 100 बिस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर में महिला की संदिग्ध मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की गई है। जारी आदेश के अनुसार डॉ. रमेश कुमार, जनरल सर्जन, जिला चिकित्सालय बलरामपुर को जांच दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।