गोला: सूबेदार नगर के माझा गांव में लाखों के गहने और नकदी की चोरी, नवागत कोतवाल पर पुरानी चोरियों का आरोप
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूबेदार नगर ग्राम पंचायत के माझा गांव निवासी रमेश यादव के घर में 26 जून शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने पीछे लगे जंगले की ग्रिल काटकर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारियों व बक्सों को तोड़कर सोने के गहने (अंगूठियां, माला आदि) तथा नकदी चुरा ली। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।