भगवानपुर: सहलोरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन गायों की मौत, पशुपालक को करीब ₹2 लाख का नुकसान
भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात पंचायत अंतर्गत सहलोरी गांव में एक पशुपालक की तीन गायों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।