छातापुर: चरने गांव में युवती की बेरहमी से हत्या, स्कूल में मिला शव; SP शरथ आर.एस. ने कहा- जांच जारी
सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरने गांव में 19 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका बंदना कुमारी का शव घर से करीब 100 मीटर दूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरने महादलित की पहली मंजिल पर खून से लथपथ हालत में मिला। जहां पूरे मामले को लेकर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।