बूंदी: बूंदी विधायक ने अभिभाषक भवन को बड़ा करने और बूंदी लाइब्रेरी की छत निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की
Bundi, Bundi | Nov 4, 2024 बूँदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने अभिभाषक परिषद सभागार को बड़ा करने व लायब्रेरी छत निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की है। सोमवार को बूंदी विधायक ने अभिभाषक परिषद बूँदी में पधार कर अभिभाषक परिषद बूँदी के लसदस्यों को दिवाली की शुभकामनाय दी साथ ही अधिवक्ताओं ने भी विधायक का माला पहनकर साफा बंधवाकर व मुंह मीठा कर स्वागत अभिनंदन किया व दीपावली की शुभकामनाएं दी।