बलिया: एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने पांच नई इनोवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ballia, Ballia | May 6, 2026 एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने बुधवार की दोपहर 12 बजे 112 की पांच नई इनोवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एवं त्वरित सहायता पहुचाने के लिए यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा बलिया को 05 नई चार पहिया पीआरवी उपलब्ध कराए गए हैं।