नर्मदापुरम: घायल दो लोगों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने मानवीयता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में घायल हुए दो लोगों को समय रहते त्वरित कार्रवाई कर बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षक मानिक सिंह बट्टी को उनके सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने सम्मानित किया।