गौतम बुद्ध नगर: DATING APP से दोस्ती कर लोगों से मारपीट, लूटपाट और UPI के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सूरजपुर:- GRINDR GAY DATING APP के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उनके साथ मारपीट कर लूटपाट करने एवं UPI के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये ₹19,500/- नकद,घटना में प्रयुक्त कार व अवैध शस्त्र बरामद।