ऊंचाहार: हटवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्रिल काटकर चोरी, पुलिस को दी गई तहरीर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के हटवा गाँव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्रिल काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ज्ञानचन्द्र यादव मंगलवार की सुबह, जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि खिड़की की ग्रिल कटी हुई है और अन्दर रखा हजारों कीमत का अनाज व अन्य सामान चोरी हो गया है।जिसकी लिखित तहरीर दी गई है।