🚨 देवरिया में दर्दनाक हादसा: लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 13 वर्षीय किशोरी की मौ/त
देवरिया के कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहन रोड पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौ/त हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यवसायी सुशील बरनवाल के घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो किशोरी के सिर में जा लगी।
मृतका गोपी (13 वर्ष), पुत्री विजय बरनवाल, निवासी सादात (गाजीपुर) बताई गई है। वह एक दिन पहले ही अपने मौसा के घर आई थी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, पिस्टल लोड अवस्था में लॉक कर कमरे में रखी गई थी। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से गोली चलने का प्रतीत होता है। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Deoria #BreakingNews #DeoriaPost #Accident #DeoriaNews #UttarPradesh #CrimeNews #Breaking #DeoriaUpdate