हटा: सराफ चौपरा में बिजली लाइन में फंसा बाँस का झाड़,बिजली कर्मचारियों ने मेंटीनेंस कर हटाया
Hatta, Damoh | Jun 9, 2026 हिनोता बिजली सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले सराफ चोपरा गांव में बिजली लाइन पर बांस का झाड़ फंस गया,लाइन में फाल्ट और खराबी की आशंका के चलते बिजली अमला मौके पर पँहुचा,आज मंगलवार सुबह 10 बजे से लाइन मेंटिनेंस कार्य शुरू किया गया है और बांस के भारी भरकम झाड़ और डालियो को लाइन से हटाया गया बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली लाइन मुक्त की