Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

नरवर किले से तोप चोरी का खुलासा: शिवपुरी-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जप्त शिवपुरी- नरवर किले से हुई ऐतिहासिक तोप चोरी के मामले में शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को जप्त किया है। चोरी गई तोप की तलाश जारी है। थाना नरवर में पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15-16 जुलाई की रात कचहरी महल में रखी 14 तोपों में से 1 तोप अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना और एसपी शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम बनाई गई। सायबर सेल और सीसीटीवी की मदद से पता चला कि घटना में राजस्थान नंबर RJ34GA2980 की बोलेरो प्रयुक्त हुई थी। मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई को थाना नरवर व सुभाषपुरा की टीम ने करौली पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार मीना निवासी पालनपुर और टिम्मू राम मीना निवासी गांवडा, जिला करौली को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक RJ34GA2980 कीमत करीब 6 लाख रुपये भी जप्त की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तोप की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को करौली भेजा गया है। सराहनीय भूमिका:एसडीओपी प्रशांत शर्मा, टीआई विनय यादव, उनि अरविंद चौहान, सायबर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र जाट, उनि अभिमन्यु राजावत एवं करौली डीएसटी टीम।

Pichhore, Shivpuri | Jul 26, 2026
नरवर किले से तोप चोरी का खुलासा: शिवपुरी-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जप्त शिवपुरी- नरवर किले से हुई ऐतिहासिक तोप चोरी के मामले में शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को जप्त किया है। चोरी गई तोप की तलाश जारी है। थाना नरवर में पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15-16 जुलाई की रात कचहरी महल में रखी 14 तोपों में से 1 तोप अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना और एसपी शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम बनाई गई। सायबर सेल और सीसीटीवी की मदद से पता चला कि घटना में राजस्थान नंबर RJ34GA2980 की बोलेरो प्रयुक्त हुई थी। मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई को थाना नरवर व सुभाषपुरा की टीम ने करौली पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार मीना निवासी पालनपुर और टिम्मू राम मीना निवासी गांवडा, जिला करौली को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक RJ34GA2980 कीमत करीब 6 लाख रुपये भी जप्त की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तोप की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को करौली भेजा गया है। सराहनीय भूमिका:एसडीओपी प्रशांत शर्मा, टीआई विनय यादव, उनि अरविंद चौहान, सायबर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र जाट, उनि अभिमन्यु राजावत एवं करौली डीएसटी टीम। - Pichhore News