मंडला: मलेशियाई वन विभाग का प्रतिनिधिमंडल कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचा, वन्यजीव संरक्षण मॉडल का करेगा अध्ययन
Mandla, Mandla | May 7, 2026 जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिल रही है। गुरुवार को दोपहर 3 बजे बजे ग्लोबल टाइगर फोरम के माध्यम से मलेशिया वन विभाग का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 3 दिवसीय अध्ययन प्रवास पर कान्हा पहुँचा है। अध्ययन प्रवास के प्रथम दिवस खटिया इको सेंटर में एक विशेष कार्यशाला सह परिचर्चा की।