उत्तरी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट के नेतृत्व में टीम ने 19 अलग-अलग मामलों में शामिल 68 वर्षीय महिला समेत तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।