मगरलोड: जंगल में मिली महिला की संदिग्ध लाश, पुलिस ने कहा- वन्य प्राणी का हुआ हमला; वन विभाग ने कहा कोई साक्ष्य नहीं
महिला की जंगल में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है हालांकि महिला की मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं है किंतु महिला के शरीर में गहरे जख्म भी मिले है जिससे मामला वन्य प्राणियों के हमले से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है किंतु वन विभाग इस मामले में वन्य प्राणी के किसी भी हमले का कोई साक्ष्य नहीं मिलने का दावा कर रहा है बहरहाल महिला की लाश संदिग्ध रूप से जंगल में मिली है