झालरापाटन: पीपलोदी स्कूल हादसे में मुआवजे की मांग, युवकों का अनशन चौथे दिन भी जारी, झालावाड़ कलेक्ट्रेट के सामने पड़ाव जारी
पीपलोदी स्कूल हादसे को लेकर भील समाज के युवकों का अनशन चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा,अनशन पर बैठे युवाओं ने दिनभर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया,आंदोलनकारियों ने शाम 4:00 बजे बताया की सरकार और प्रशासन की लापरवाही से हुए हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को मात्र 12-12 लाख रुपए का मुआवजा दिया है। जो बेहद शर्मनाक है।