📢 आदमपुर मंडी मनोरंजन मेले से बड़ी खबर!
आदमपुर मंडी के मनोरंजन मेले में 17 जुलाई शुक्रवार को अमीषा पूनिया और बाबा पेले का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब उनकी जगह उसी दिन मंच पर हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा और शेखर खन्ना सहित कई अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। फिलहाल आयोजकों की ओर से नए कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Hisar, Hissar | Jul 16, 2026