बाढ़: बाढ़ में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल, एक गंभीर, पटना रेफर
Barh, Patna | Jul 28, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति सिकंदरपुर पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गश्ती दल की पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार को संध्या 6 बजे दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मिथलेश कुमार और सोनू कुमार के रूप में की गई है।