मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग मामलों में अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार के दिन 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि मखदुमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मखदुमपुर डीह मोहल्ले से वारंटी चकलेश्वर कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।